क्रुणाल पांड्या ने खेली IPL की दूसरी बेस्ट पारी
RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने रविवार को आईपीएल 2025 के 46वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 73 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. आईपीएल में उनकी यह दूसरी बेस्ट इनिंग है. उन्होंने 47 गेंदों पर पांच चौके और 4 छक्के लगाए. क्रुणाल पांड्या को आईपीएल 2025 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.





