Krunal Pandya Wife Pankhuri Sharma
Krunal Pandyas Wife Pankhuri Sharma: देश में इन दिनों IPL का खुमार है. कोरोना संकट की वजह से मैदान पर दर्शकों की इजाजत नहीं है, लेकिन लोग वर्चुअल माध्यमस से ही इसका लुत्फ उठा रहे हैं. इस बीच Hardik Pandya और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में हार्दिक पंड्या की पत्नी Natasa Stankovic और Krunal Pandya की पत्नी पंखुड़ी शर्मा भी नजर आ रही हैं. वीडियो को Hardik Pandya ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. मालूम हो कि हार्दिक और क्रुणाल दोनों भाई इस समय मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya की पत्नी नताशा के बारे में तो हम तमाम खबरें पढ़ चुके हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे Krunal Pandya की पत्नी Pankhuri Sharma के बारे में.. पंखुड़ी शर्मा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. बता दें कि क्रुणाल और पंखुड़ी की शादी दिसंबर 2017 में हुई है. दोनों की प्रेम कहानी भी दिलचस्प है. क्रुणाल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि Pankhuri Sharma से उनकी पहली मुलाकात एक कॉमन गेट टूगेदर में हुई थी. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना और पसंद करना शुरू कर दिया. क्रुणाल ने बताया था कि पंखुड़ी की सादगी और सहयोगी नेचर उन्हें बेहद पसंद है.






