Kullu Manali And Mandi These 3 Hill Stations Are More Beautiful Than Nainital And Mussoorie
कुल्लू, मनाली और मंडी; ये 3 हिल स्टेशन नैनीताल और मसूरी से भी ज्यादा सुंदर हैं
पर्यटक ऊंची-ऊंची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती को कुल्लू-मनाली में देख सकते हैं. मनाली हिल स्टेशन में टूरिस्ट रोहतांग जा सकते हैं. मनाली हिल स्टेशन में टूरिस्ट ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग कर सकते हैं.
कुल्लू और मनाली में रोहतांग पास एक ऐसी जगह है, जहां की बर्फ से ढंकी चोटियां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. रोहतांग पास की दूरी मनाली से 51 किलोमीटर है.
People are also watching
2/7
बर्फ से ढकी चोटियां और सुंदर पर्वत मालाएं रोहतांग पास की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देती है. इसके अलावा टूरिस्ट मनाली में जोगनी झरने की सैर कर सकते हैं.
3/7
यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ट्रैकिंग एक्टिविटी के लिए लोकप्रिय है. यह वाटरफॉल मनाली बस स्टैंड से करीब सात या आठ किमी दूर है.
4/7
मंडी हिल स्टेशन ब्यास नदी के तट पर स्थित है. यह हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा है. यहां नदियां, झीले और प्रकृति की सुंदरता को निहार सकते हैं.
5/7
मंडी से टूरिस्ट कुल्लू, मनाली, स्पीति और लाहौल की सैर कर सकते हैं. इस हिल स्टेशन से टूरिस्ट बर्फ से ढंके पहाड़ों को निहार सकते हैं.
6/7
यह हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के फेमस हिल स्टेशनों में शामिल है. इस शहर का नाम मंडी ऋषि मांडव के नाम पर पड़ा है.
7/7
मनाली में टूरिस्ट बर्फ से ढंके पहाड़, सुहावना मौसम और आकर्षक जगहों की सैर कर सकते हैं. यहां आप निझीलें, मंदिर और प्राचीन बौद्ध मठ घूम सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.