असम को PM मोदी ने दी सौगात
असम की सियासत में इन दिनों विकास की लहर तेज है. एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुवाहाटी में एक ब्रिज का उद्घाटन किया. ब्रह्मपुत्र नदी पर बने 6-लेन के ब्रिज को कुमार भास्कर वर्मा सेतु नाम दिया गया है. इसे बनाने में 3,030 करोड़ की भारी-भरकम लागत आई है. आइए जानते हैं आखिर ये कुमार भास्कर वर्मा कौन थे, जिनके नाम पर ये ब्रिज बना है. इस ब्रिज के बनने से कनेक्टिविटी पर कितना असर पड़ेगा?