एयरपोर्ट अब मिलन नहीं, तनाव की जगह!
पहले एयरपोर्ट को लोगों के मिलने, विदा करने और स्वागत करने की जगह के रूप में जाना जाता था. एरोप्लेन पर चढ़ना तो मानो किसी सपने के पूरे होने जैसा होता था, लेकिन अब यही जगह, कपल्स के लिए तनाव और बहस का कारण बन रहा है. एयरपोर्ट पर यात्रा से पहले की भागदौड़ से कपल्स एक-दूसरे से छोटी- छोटी बातों पर चिड़चिड़ाने लगते हैं और अलग हो जाते हैं. इसी को एयरपोर्ट डिवोर्स कहा जा रहा है. आइये जानते हैं क्या है एयरपोर्ट डिवोर्स? कैसे प्रचलन में आया ये शब्द?