'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'
अगर आप भी 90s में पैदा हुआ हैं और साल 2000 आते-आते टीवी देखने लगे थे, तो आपको ये बताने की जरूरत नहीं है कि उन दिनों टेलीविजन शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का क्या क्रेज हुआ करता था. हर घर का पसंदीदा ये शो 8 साल तक चला और सबसे ज्यादा टीआरपी पाने वाला धारावाहिक भी बना. आज भी इस शो की स्टारकास्ट के फैंस अपने एक्टर्स की एक झलक पाने के लिए तरसते हैं. हालांकि 17 सालों में एक्टर्स का लुक इतना बदल गया है कि शायद ही आप उन्हें पहचान पाएं. हालांकि गुड न्यूज ये है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन-2 जल्द ही टीवी पर आने वाला है.