होली पर लड्डू गोपाल का पूजन
देशभर में होली का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस साल यह पर्व 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा. होली का नाम सुनते ही ब्रज क्षेत्र और भगवान श्रीकृष्ण का नाम सबसे पहले आता है. कहते हैं कि होली श्रीकृष्ण का प्रिय पर्व है और इस दिन उनके बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का पूजन किया जाता है.