सर्दी का मौसम
सर्दियों का मौसम आते ही लोग बर्फ का मजा लेने के लिए पहाड़ों का रूख करते हैं. शहरों की भीड़ से दूर, सर्दियों में हिल स्टेशन सुकून देते हैं.
By Rishabh Kumar | Updated: December 18, 2025 10:29 PM IST
सर्दियों का मौसम आते ही लोग बर्फ का मजा लेने के लिए पहाड़ों का रूख करते हैं. शहरों की भीड़ से दूर, सर्दियों में हिल स्टेशन सुकून देते हैं.
अगर सर्दियों में किसी नई और शांत जगह पर जाना चाहते हैं, तो लंढौर एक बेहतरीन विकल्प है. यह दिल्ली से 277 किमी दूर और मसूरी से सिर्फ 7 किमी की दूरी पर है.
लंढौर एक ऑफबीट हिल स्टेशन है, जहां सर्दियों में कम भीड़ होती है. ठंडी हवाएं, कोहरा और शांत वातावरण इसे सर्दियों की छुट्टियों के लिए खास बनाते हैं.
लंढौर का इतिहास ब्रिटिश काल से जुड़ा है. यहां की पहली इमारत 1825 में बनी थी. सर्दियों में पुराने चर्च और इमारतें और भी खूबसूरत दिखती हैं.
लंढौर छावनी क्षेत्र रहा है, इसलिए यहां जंगल आज भी सुरक्षित हैं. सर्दियों में बिना कटे हरे-भरे जंगल, बर्फीली ठंड और प्राकृतिक शांति मन को सुकून देती है.
यहां सिर्फ 24 मकान और 4 दुकानें हैं. सीमित निर्माण की वजह से सर्दियों में भी लंढौर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, साफ हवा और शांत माहौल बनाए रखता है.
सर्दियों में लाल टिब्बा से विंटर लाइन, चर्च, सिस्टर्स बाजार और जबर्खेत नेचर रिजर्व घूम सकते हैं. मसूरी से टैक्सी लेकर लंढौर पहुंचना सबसे आसान तरीका है.