Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

भारत में छुपी है इटली जैसी खूबसूरत जगह, नजारे देख खुशी से पागल हो जाते हैं लोग; Photos देख तुरंत बना लेंगे घूमने का प्लान

Lavasa Travel: सर्दियों में घूमने का मजा अलग ही होता है. इस स्टोरी में हम आपको भारत के उस हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं जहां नजारा बिल्कुल इटली जैसा लगता है. आइए जानते हैं इसके बारे में..

By Rishabh Kumar | Updated: January 11, 2026 10:01 PM IST

सर्दियों में घूमने का मजा

सर्दियों में घूमने का मजा अलग ही होता है क्योंकि ठंडी हवा और हल्की धूप मन को सुकून देती है. आजकल लगभग हर मशहूर हिल स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिलती है, जिससे सुकून और शांति कम हो जाती है. ऐसे में लोग ऐसी जगह ढूंढते हैं जो सुंदर हो, शांत हो, और भीड़ से दूर हो.

लवासा

महाराष्ट्र में स्थित लवासा ऐसी ही एक खास जगह है, जिसे भारत का इटली कहा जाता है. इसकी रंगीन इमारतें, झील का शांत पानी, और पहाड़ियों से घिरा माहौल इसे बेहद खूबसूरत बनाता है.

Advertisement

इटली का मशहूर शहर

लवासा को इटली के मशहूर शहर पोर्टोफिनो की तर्ज पर बनाया गया है. यहां यूरोपियन स्टाइल की इमारतें, पत्थर की सड़कें, सुंदर पुल, और झील के किनारे का नजारा लोगों को आकर्षित करता है.

घूमने का सही समय

सर्दियों में अक्टूबर से मार्च के बीच लवासा घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना रहता है, जिससे घूमना, सैर करना, और फोटोग्राफी करना बहुत अच्छा लगता है.

Advertisement

लवासा की हरियाली

मानसून के मौसम में लवासा हरियाली से भर जाता है और झरने बहने लगते हैं. धुंध से ढकी पहाड़ियां और बारिश की खुशबू इस जगह को जन्नत जैसा बना देती हैं.

कैसे जाएं?

लवासा पहुंचना बहुत आसान है क्योंकि यह पुणे और मुंबई के पास स्थित है. सड़क मार्ग से यात्रा करते समय घुमावदार रास्ते, हरियाली, और पहाड़ों के सुंदर नजारे सफर को यादगार बना देते हैं.