Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

भारत के इस राज्य में है दुनिया का सबसे बड़ा महल! घूमने के लिए लेना पड़ता है 200 रुपये का टिकट

भारत की धरती पर ऐसे कई शाही महल हैं जो अपनी खूबसूरती और भव्यता के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा महल भी यहीं भारत में है?

By Gaurav Barar | Updated: October 6, 2025 3:00 PM IST

दुनिया का सबसे बड़ा महल 

वडोदरा, गुजरात का लक्ष्मी विलास पैलेस अपनी शाही भव्यता के लिए मशहूर है. ये वडोदरा का गौरव और भारत की शाही विरासत का प्रतीक है. 500 एकड़ में फैला यह महल बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है.

हर साल आते हैं हजारों पर्यटक

इंडो-सारसेनिक शैली में बना यह शाही भवन न सिर्फ ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी भव्यता से आकर्षित करता है.

Advertisement

किसने बनवाया था?

इस महल का निर्माण महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने साल 1890 में करवाया था. ये गायकवाड़ राजवंश की पहचान है.

कैसी है वास्तुकला?

लक्ष्मी विलास पैलेस की वास्तुकला इंडो-सारसेनिक शैली में बनी है, जिसमें भारतीय और इस्लामिक डिजाइन का अनोखा संगम देखने को मिलता है.

Advertisement

कितना बड़ा है महल?

यह महल 500 एकड़ में फैला है और बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है. अंदर करीब 170 शानदार कमरे बने हैं. इस शाही महल की अनुमानित कीमत 350 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है. यह भारत की शान का प्रतीक है.

आम लोग देख सकते हैं क्या?

हां, महल का कुछ हिस्सा आम जनता के लिए खुला है. बाकी में अब भी शाही परिवार रहता है. इस ग्रैंड पैलेस की सैर के लिए 200 से 300 रुपये का टिकट लगता है. 

महल में क्या देखें

यहां आप दरबार हॉल, आर्ट गैलरी, शाही संग्रहालय, विशाल उद्यान और खूबसूरत फव्वारे, सबकुछ शाही अंदाज में देख सकते हैं.

यहीं रहती है शाही फैमिली

आज भी गायकवाड़ परिवार इसी महल में रहता है. 170 कमरों के इस महल में केवल 5 लोग निवास करते हैं. अगर आप इतिहास, कला और वास्तुकला के शौकीन हैं तो वडोदरा का लक्ष्मी विलास पैलेस आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं. (All Images Source- https://www.gujarattourism.com/)