जीवन को आनंद देने वाली LIC की पॉलिसी
बुढ़ापे में कैसे गुजारा होगा, इसकी चिंता हर किसी को होती है. इसलिए रिटायरमेंट प्लान करके फंड बनाना जरूरी है, ताकि उम्र के आखिरी पड़ाव पर अपने खर्चों के लिए किसी से मदद मांगने की नौबत न आए. साथ ही रिटायरमेंट लाइफ का आनंद भी लिया जा सके. लेकिन, अपने बचाए पैसों को कहीं निवेश करने से पहले हमारे मन में पैसे डूबने या रिस्क का ख्याल जरूर आता है. हम एक ऐसा प्लान चाहते हैं, जो 100 पर्सेंट रिस्क फ्री हो. यहीं काम आता है लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन.