महिलाओं के लिए LIC का खास प्लान
बात जब सेफ इंवेस्टमेंट प्लान और बंपर रिटर्न की हो, तो लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन का जिक्र जरूरी हो जाता है. LIC के पास बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, एजुकेशन से लेकर रिटायरमेंट तक के प्लान के लिए पॉलिसी है. LIC महिलाओं के लिए खास तरह की पॉलिसी चलाती है. पिछले साल अक्टूबर में LIC ने खास महिलाओं के लिए Bima Lakshmi प्लान लॉन्च किया था. इसमें हर महीने महज 4400 रुपये लगाने पर 16 लाख का फंड तैयार किया जा सकता है. साथ में लाइफ कवर भी मिलेगा.