क्या है बीमा सखी योजना?
PM नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत में LIC बीमा सखी योजना लॉन्च की थी. यह योजना खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके. इस योजना के तहत महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के साथ बीमा एजेंट के रूप में काम करने का मौका मिलेगा.इसमें बीमा सखी बनने वाली 18 से 70 साल तक की महिलाओं को हर महीने 5 से 7 हजार रुपये मिलेंगे.






