क्या आपने भी करा रखी है LIC?
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है. ये करोड़ों पॉलिसीहोल्डर का पैसा मैनेज करती है.अगर आपके पास भी LIC की पॉलिसी है और आप सोचते हैं कि हर महीने या हर साल जमा होने वाला प्रीमियम आखिर जाता कहां है, तो सरकार ने इसका जवाब संसद में दिया है. लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि LIC किसी एक कंपनी या सेक्टर में मनमाने तरीके से निवेश नहीं कर सकती. इसके लिए तय नियम और निवेश सीमा होती है, जिनका पालन करना अनिवार्य है.