13 सितंबर को लगी थी लोक अदालत
अगर आप 13 सितंबर की लोक अदालत में अपने ट्रैफिक चालान या अन्य लंबित मामले निपटा नहीं पाए हैं, तो चिंता की बात नहीं. अब आपके पास एक और मौका है क्योंकि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 को लगने जा रही है. इसमें आप न सिर्फ चालान माफ करा सकते हैं, बल्कि कई मामलों को बेहद कम खर्च में सुलझा सकते हैं.






