22 मार्च को माफ करवा लें अपना ट्रैफिक चालान
कई बार ट्रैफिक पुलिस मामूली सी गलती या बिना कोई गलती के ही चालान काट देते हैं. फिर मजबूरन हमें ये चालान भरना पड़ता है. कुछ मामलों में मामूली गलती के लिए भी बड़ा चालान कट जाता है. अगर आपका भी चालान कटा है, तो आपके पास इसे माफ करवाने का मौका है. आप 22 मार्च 2026 को अपने नजदीकी लोक अदालत में जाकर अपना ट्रैफिक चालान माफ करवा सकते हैं.





