Looted History Of Red Fort Delhi Nadir Shah Invasion Attacks And Kohinoor Diamond Theft 8266363
जब दिल्ली हुई थी कंगाल! लाल किले में घुसकर इस विदेशी शासक ने लूटा था मुगलों का सबसे बेशकीमती खजाना
History Of Red Fort: भारत की शान और मुगलों की सबसे फेमस इमारत लाल किला को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि लाल किला को कितनी बार लूटा गया था?
भारत की शान लाल किले को मुगलों के सबसे मशहूर बादशाह शाहजहां ने साल 1638 से 1648 के बीच बनवाया था. लेकिन आज के समय में यह देश की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है, क्योंकि यह भारत के सदियों पुराने इतिहास के गवाहों में से एक है.
People are also watching
2/6
भारत की सबसे ऐतिहासिक इमारत
दिल्ली के दिल में बसे लाल किले पर कभी मुगल बादशाहों का शासन हुआ करता था और फिर यहां अंग्रेजों ने राज किया. अब इस ऐतिहासिक इमारत से हर साल 15 अगस्त के दिन आजाद भारत का झंडा शान से फहराया जाता है.
3/6
दिल्ली पर नादिरशाह का हमला
दिल्ली के लाल किले पर पहली हमला साल 1739 में फारस (अब ईरान) के शासक नादिरशाह ने किया था. दरअसल, नादिरशाह मुगलों की आपसी लड़ाई और कमजोरी का फायदा उठाकर लाल किले पर कब्जा जमा लेता है.
4/6
नादिरशाह ने लूटा सबसे कीमती खजाना
दिल्ली को नादिरशाह पूरी तरह से लूट लेता है. वह लाल किले से बेशकीमती खजाना, कीमती कोहिनूर हीरा और मुगलों की सबसे महंगी चीज मयूर सिंहासन को भी लूटता है.
5/6
दिल्ली पर अहमद शाह अब्दाली का हमला
नादिरशाह के जाने के बाद भी लाल किला सत्ता की लड़ाई का ठिकाना बना रहता है. 1761 अफगानिस्तान का शासक अहमद शाह अब्दाली ने दिल्ली पर अटैक करता है और नादिरशाह की तरह ही यहां जमकर लूटपाट मचाता है.
6/6
लाल किले पर अंग्रेजों की बुरी नजर
1800 के दशक में अंग्रेजों की बुरी नजर लाल किले पड़ती है और इस पर हमला कर देते हैं. उस समय किले पर मराठों ने कब्जा जमा रखा था, जिसे जल्दी ही अंग्रेज हथिया लेते हैं. हालांकि अंग्रेज एक मुगल शासक को किले में रहने की परमिशन देते है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.