Lord Shiv Somnath Temple Facts Know About History Importance 8257996
भारत के इस मंदिर से खजाना लूट ले गए थे मुगल... एक-दो नहीं 17 बार हुआ हमला, जानिए पूरी कहानी
Somnath Temple Facts: गुजरात का ये मशहूर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है. यह एक या दो बार नहीं बल्कि 17 बार हमले झेल चुका है. आइए जानते हैं इसका इतिहास और महत्व.
सोमनाथ मंदिर गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में प्रभास पाटन, वेरावल के समुद्र तट पर बना है. यह भारत के 12 शिव ज्योतिर्लिंग में से एक है. इस मंदिर को भगवान शिव का पवित्र स्थल माना जाता है.
People are also watching
2/10
शिव पुराण में भी इस मंदिर का जिक्र है
सोमनाथ मंदिर का जिक्र शिव पुराण के अध्याय-13 में भी किया गया है. कहा जाता है कि मंदिर सोने, चांदी और कीमती पत्थरों से सजाया गया था, जो इसकी भव्यता को दर्शाता है. आइए इसका इतिहास जानते हैं.
3/10
पहला हमला महमूद गजनवी ने किया था
1026 में महमूद गजनवी ने भिम प्रथम के शासनकाल में मंदिर पर हमला कर इसे लूट लिया था. इस हमले में ज्योतिर्लिंग को भी नुकसान पहुंचा था.
4/10
कुमारपाल ने पुनर्निर्माण करवाया
1169 में चंद्रगुप्त वंश के राजा कुमारपाल ने मंदिर को दोबारा बनवाया और इसे रत्नों व सजावट से भरपूर बनाया. यह मंदिर की भव्यता बढ़ाने वाला पहला बड़ा प्रयास था.
5/10
फिर अलाउद्दीन खिलजी ने हमला किया
1299 में गुजरात पर आक्रमण के दौरान अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति उलुघ खान ने वाघेला राजा कर्ण को हराया और सोमनाथ मंदिर को लूटा. इस हमले ने मंदिर की ऐतिहासिक चुनौतियों को और बढ़ा दिया.
6/10
चूड़ासमा राजाओं का भी योगदान
1308 में राजा महिपाल प्रथम ने मंदिर का पुनर्निर्माण कराया. उनके बेटे खेंगारा ने 1331 और 1351 के बीच ज्योतिर्लिंग की स्थापना की. यह प्रयास मंदिर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण था.
7/10
जफर खान का हमला
1395 में जफर खान ने मंदिर पर हमला किया और इसे नष्ट कर दिया. इतिहासकारों के अनुसार, इस तरह कुल 17 बार मंदिर पर आक्रमण हुआ और मुगल इसे लूटते रहे.
8/10
सदार वल्लभभाई पटेल का योगदान
भारत के लौह पुरुष सदार वल्लभभाई पटेल ने 12 नवंबर, 1947 को सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराने का आदेश दिया. उन्होंने मंदिर की भव्यता बढ़ाने और ट्रस्ट स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई.
9/10
राजेंद्र प्रसाद का स्थापना समारोह
11 मई, 1951 को भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह किया. इसके बाद मंदिर की भव्यता और ऐतिहासिक गौरव दोनों बढ़ गए.
10/10
अब मंदिर को लेकर क्या चर्चा होती?
इस वक्त सोमनाथ ट्रस्ट के चेयरमैन भारत के प्रधानमंत्री हैं. हाल ही में मंदिर के 1026 में हुए पहले हमले के 1000 साल पूरे होने पर इसे लेकर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने भी इस विषय पर लेख लिखा और मंदिर की धार्मिक, ऐतिहासिक और संस्कृती के बारे में बताया. (Photos: google, freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.