इन राशियों पर होती है भोलेनाथ की कृपा
धर्म शास्त्रों के अनुसार जिस पर देवो के देव महादेव की कृपा होती है उसके जीवन में कभी कोई दुख या संकट नहीं होता. भोलेनाथ अपने भक्तों को सुख-समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. वैसे तो भोलेनाथ अपने हर भक्त पर कृपा बरसाते हैं लेकिन कुछ राशियां भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं और उन पर शिवजी की खास कृपा होती है. आइए जानते हैं भगवान शिव की प्रिय राशियां कौन-सी हैं?