पेरिस के मशहूर लूव्र म्यूजियम में 900 करोड़ के गहनों की चोरी हुई. चोरों ने दिनदहाड़े सिर्फ 7 मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे हड़कंप मच गया.
People are also watching
2/7
लूव्र म्यूजियम सुरक्षा कमजोर
फ्रांसीसी अखबार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लूव्र म्यूजियम को कई बार सुरक्षा सुधारने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे चोरी आसान हो गई.
3/7
क्या था पासवर्ड?
म्यूजियम के सिक्योरिटी सिस्टम का पासवर्ड “LOUVRE” था, जो बेहद कमजोर था. इस पासवर्ड के चलते चोरों ने आसानी से सिस्टम में सेंध लगाई और चोरी को अंजाम दिया.
4/7
आसानी से म्यूजियम के सर्वर तक पहुंत सकता है
2014 में की गई ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया था कि कोई भी व्यक्ति आसानी से म्यूजियम के सर्वर तक पहुंच सकता है, क्योंकि सुरक्षा पासवर्ड बहुत कमजोर और असुरक्षित रखे गए थे.
5/7
Sathi नाम का सिस्टम
रिपोर्ट में कहा गया कि म्यूजियम पुराने सिस्टम जैसे विंडोज 2000 का इस्तेमाल कर रहा था. एजेंसी ने बार-बार इसे अपडेट करने की सलाह दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. 2003 में थेल्स कंपनी ने “Sathi” नाम का सिस्टम बनाया था जो म्यूजियम की निगरानी करता था, लेकिन 2019 में यह सिस्टम पुराना घोषित होने के बावजूद बदला नहीं गया.
6/7
सीढ़ी लगाकर मारी एंट्री सीढ़ी लगाकर मारी एंट्री
चोरों ने दीवार पर सीढ़ी लगाकर म्यूजियम में प्रवेश किया और खिड़की तोड़कर सिर्फ कुछ मिनटों में ही हीरों से जड़ी शाही ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गए.
7/7
सिक्योरिटी सिस्टम बेहद खराब
इस घटना के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने सालों से लूव्र म्यूजियम के सिक्योरिटी सिस्टम को मॉडर्न और सुरक्षित बनाने के कदम क्यों नहीं उठाए गए? ( All Image: AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.