भारत में डिग्रीधारियों संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन हर डिग्री नौकरी की गारंटी नहीं देती. कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कुछ डिग्रियों में रोजगार के मौके बेहद सीमित हैं, जबकि कुछ में स्किल की कमी सबसे बड़ी समस्या बन रही है.
1/10
लाखों छात्र करते हैं ग्रेजुएशन
भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां हर साल हजारों लाखों की तादाद में छात्र ग्रेजुशन के बाद नौकरी की तलाश में बाहर निकलते हैं.
2/10
सभी छात्रों को नहीं मिलती नौकरी
मगर इनमें बड़ी तादाद में ऐसे डिग्रीधारी हैं जिन्हें नौकरी नहीं मिल पाती है. आंकड़े बताते हैं कि ऐसे छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.
3/10
सबसे कम नौकरी वाली डिग्री
मगर जानते हैं देश में कौन सी ऐसी डिग्रियां हैं जिनमें नौकरी मिलने का औसत सबसे कम माना जाता है. जवाब नहीं जानते हैं तो आज चौंक ही जाएंगे.
4/10
किस डिग्री में सबसे ज्यादा बेरोजगारी
इंडिया स्किल रिपोर्ट 2025 में काफी हद तक इस सवाल का जवाब पता चलता है. इसमें एक डिग्री में बेरोजगारी दर करीब 54 फीसदी होने का अनुमान है.
5/10
बीए में सबसे कम नौकरी
डेटा कहता है कि भारत में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री में सबसे कम नौकरी मिलने की संभावना होती है. बीए में नौकरी की दर औसतन 46% है.
6/10
क्यों नहीं मिल पाती नौकरी
बीए पास छात्रों में कम नौकरी मिलने की संभवाना को प्रैक्टिकल स्किल्स और इंडस्ट्री एक्सपोजर को बड़ा कारण माना जाता है.
7/10
बीकॉम और बीएससी
हैरान होंगे कम नौकरी मिलने के मामले में बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) और बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc) के डिग्रीधारियों का हाल भी बहुत अच्छा नहीं है.
8/10
नौकरी की गारंटी नहीं
रिपोर्ट में बताया गया कि बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल करने वालों में छात्रों में करीब 32 फीसदी बेरोजगार हैं या फिर उनके पास कोई स्थाई नौकरी नहीं है.
9/10
बीएससी का डेटा
बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री में बेरोजगार का आंकड़ा थोड़ा कम है मगर इसे अच्छी स्थिति में नहीं माना जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 28 फीसदी बीएससी डिग्री धारक बेरोजगार हैं.
10/10
बीबीए औ बीटेक का हाल
इसी तरह बीबीए में 22 से 24 फीसदी और बीटेक के 18 फीसदी छात्रों का बेरोजगार होने का दावा किया जाता है. हालांकि इंडिया डॉट कॉम इन दावों की पुष्टि नहीं करता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.