चूल्हे-चौके वाला सिनेमा का वो दौर
LPG Cylinder Shortage: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. युद्ध की वजह से तेल-गैस आयात में रुकावट के कारण देशभर में सिलेंडर की किल्लत होने की खबरें आ रही हैं. बड़े शहरों-जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु की किचन बंद करने पड़े हैं. इसी बीच जानते हैं कि देश के कई हिस्सों में जब LPG की कमी होती थी या फिर सिलेंडर की परेशानी की खबरें आती हैं तो लोगों को कैसे पुराने दिन याद आ जाते हैं. वो दौर, जब रसोई में गैस नहीं बल्कि चूल्हा और लकड़ी हुआ करती थी. आइए सिनेमा के जरिए उस दौर को याद करते हैं.