Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

LPG खत्म होने की चिकचिक खत्म! सिलेंडर खाली होने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट, बस करना होगा ये छोटा सा काम

LPG Gas Cylinder Meter: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे हैं तनाव की वजह से LPG की कमी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अगर अचानक गैस खत्म हो जाता है तो बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

By Rishabh Kumar | Updated: May 13, 2026 6:24 PM IST

LPG सिलेंडर की किल्लत (LPG Cylinder Shortage)

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव की वजह से LPG सिलेंडर की किल्लत बढ़ती ही जा रही है. लोग गैस एजेंसी पर लंबी-लंबी लाइन लग रही हैं. ऐसे में अचानक आपके घर का सिलेंडर खत्म हो जाए तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं. ऐसे में मार्केट में एक ऐसा डिवाइस आता है. जो गैस खत्म होने से पहले आपको अलर्ट दे देगा. आइए जानते हैं इसके बारे में..

सिलेंडर मीटर डिटेक्टर

इस डिवाइस को सिलेंडर मीटर डिटेक्टर या स्मार्ट एलपीजी सिस्टम कहते हैं. ये छोटा-सा डिवाइस गैस खत्म होने से 10 दिन पहले ही आपके मोबाइल पर अलर्ट भेज देगा, जिसकी मदद से आप समय पर सिलेंडर बुक कर पाएंगे और आपको किसी भी तरह के दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Advertisement

सिलेंडर मीटर डिटेक्टर क्या होता है?

ये एक ऐसा डिवाइस होता है जो गैस सिलेंडर को मॉनिटर करता है, उसमें मौजूद गैस के बारे में आपको जानकारी देता है. इसमें कंपनी की तरफ से स्मार्ट सेंसर्स दिया जाता है. जो गैस खत्म होते ही आपको अलर्ट भेजता है. वाई-फाई, ब्लूटूथ व IoT (Internet of Things) की मदद से ये डिवाइस आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाएगा. ये मार्केट में कई प्राइस रेंज में आते हैं.

कैसे काम करती है ये डिवाइस?

सिलेंडर मीटर डिटेक्टर में एक बेस होता है, जिसके ऊपर सिलेंडर रखना होता है. इसके बेस में स्मार्ट सेंसर या तौलने की मशीन लगी होती है. ये गैस के वजन को मॉनीटर करता रहता है. जैस ही सिलेंडर में 10 या फिर 20 प्रतिशत गैस बचता है वैसे ही. ये डिवाइस आपके मोबाइल पर अलर्ट भेजता है. इसके अलावा ये गैस लीक पर भी अलर्ट भेजते हैं.

Advertisement

रेगुलेटर डिवाइस

इनके अलावा कुछ रेगुलेटर डिवाइस भी मार्केट में आते हैं जो सिलेंडर में बिल्कुल सही तरीके से फिट बैठ जाते हैं. जो सिलेंडर में मौजूद गैस को मॉनिटर करते रहते हैं.

बुक करने के कितने दिन बाद आता है सिलेंडर?

एलपीजी (LPG) सिलेंडर सामान्यतौर पर बुकिंग के 24 से 48 घंटे के भीतर डीलीवर हो जाता है लेकिन एलपीजी की कमी की वजह से इसमें अब थोड़ी देर हो सकती है. नए नियमों के अनुसार, आप पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगला रिफिल बुक कर सकते हैं.