चारबाग रेलवे स्टेशन बनेगा एयरपोर्ट जैसा
लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह नए रूप में नजर आएगा. जानकारी के मुताबिक के अनुसार...अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे यहां करीब 400 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. इस प्रोजेक्ट का मकसद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं देना है. स्टेशन पर एसी वेटिंग लाउंज, फूड कोर्ट, होटल, नए एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी. हर प्लेटफॉर्म को पहले से ज्यादा सुविधाजनक बनाया जाएगा, ताकि सफर करने वाले लोगों को आरामदायक और बेहतर अनुभव मिल सके. (Image: Indian Railway)