कितने मिनट में पूरा होगा सफर?
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे एक बड़ी सौगात साबित होने वाला है. अब तक दोनों शहरों के बीच यात्रा में ट्रैफिक और जाम की वजह से ढाई से तीन घंटे तक का समय लग जाता था, लेकिन नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यही दूरी महज 35 से 45 मिनट में तय की जा सकेगी. करीब 63 किलोमीटर लंबे इस 6 लेन एक्सप्रेसवे को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. ये सिर्फ यात्रा का समय कम नहीं करेगा, बल्कि लोगों के समय, ईंधन और यात्रा लागत में भी बड़ी बचत करेगा. रोजाना नौकरी, पढ़ाई और कारोबार के लिए आने-जाने वाले हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.