Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

Jwala Devi Trip Plan: मां ज्वाला देवी के दर्शन से मिटते हैं सारे कष्ट! कैसे करें प्लान? यहां पढ़ें ट्रैवल से जुड़ी हर जानकारी

Jwala Devi Trip Plan: हिमाचल प्रदेश में स्थित ज्वाला देवी मंदिर भक्तों के बीच आस्था का प्रतीक है और 51 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख शक्तिपीठ है.

By Renu Yadav | Updated: May 8, 2026 3:10 PM IST

ज्वाला देवी मंदिर की अखंड ज्योति

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में मां ज्वाला देवी मंदिर स्थित है जो कि हिंदुओं के 51 प्रमुख शक्तिपीठ में से एक है और यहां मां दुर्गा ज्योति के रूप में विराजमान हैं. इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यहां सदियों से जल रही है अखंड ज्योति​ है जो कि बिना घी व तेल के प्राकृतिक रूप से जलती रहती है. (Photo Credit- AI)

यहां पूरी होती है हर मनोकामना

कहते हैं कि मां ज्वाला देवी के दर्शन करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं और मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखती हैं. मनोकामना पूर्ति की भावना हजारों की संख्या में भी मां ज्वाला देवी के दर्शन करने यहां पहुंचते हैं. अगर आप भी ज्वाला देवी जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां देखें पूरी ट्रैवल गाइड. (Photo Credit- Social Media)

Advertisement

कैसे जाएं ज्वाला देवी मंदिर?

मां ज्वाला देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित है. यहां हवाई मार्ग, ट्रेन या सड़क माध्यम से आसानी से जाया जा सकता है. हवाई मार्ग की बात करें तो ज्वाला देवी मंदिर के नजदीक कांगड़ा एयरपोर्ट है और यहां से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर मंदिर स्थित है. मंदिर के नजदीक ज्वालामुखी रोड रेलवे स्टेशन है और यहां से मंदिर की दूरी केवल 20 किलोमीटर है. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से मंदिर के लिए आसानी से टैक्सी व लोकल बस मिल जाती हैं. (Photo Credit- Social Media)

ज्वाला देवी मंदिर जाने के लिए सड़क मार्ग

अगर आप अपनी कार से ज्वाला देवी मंदिर जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह बेहद ही सुगम तरीका है. बता दें कि दिल्ली से ज्वाला देवी मंदिर, कांगड़ा की दूरी करीब 455 किलोमीटर है और गाड़ी से यहां पहुंचने में लगभग 9 घंटे का समय लगेगा. आप चाहें तो रातभर ड्राइव करके सुबह मंदिर में दर्शन कर सकते हैं. (Photo Credit- Freepik)

Advertisement

कहां ठहरें?

ज्वाला देवी मंदिर के आस-पास आपको बजट रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक अच्छे होटल मिल जाएंगे. आप अपनी सुविधा व बजट के अनुसार होटल व गेस्ट हाउस बुक कर सकते हैं. इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट की ओर से धर्मशाला में भी रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. (Photo Credit- Social Media)

दर्शन का समय क्या है?

ज्वाला देवी मंदिर जाने से पहले दर्शन का समय भी नोट कर कर लें. बता दें कि मंदिर में गर्मियों में सुबह 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक होता है. जबकि सर्दियों में यह समय बदलकर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे हो जाता है. ज्वाला देवी जाने के लिए मार्च से जून का समय सबसे बेस्ट होता है. इसके अलावा नवरात्रि में भी यहां अलग ही रौनक नजर आती है. (Photo Credit- Social Media)

आसपास भी हैं घूमने की कई जगहें

ज्वाला देवी मंदिर में दर्शन के बाद आप बगलामुखी मंदिर, चामुण्डा देवी मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं. अगर आपके पास समय है तो कांगड़ा फोर्ट, धर्मशाला और पालमपुर के टी गार्डन घूमने का भी प्लान कर सकते हैं. (Photo Credit- Social Media)

यात्रा के लिए कितने दिन चाहिए?

दिल्ली-एनसीआर से ज्वालामुखी यात्रा के लिए 2 दिन काफी हैं. लेकिन अगर आप दूसरे मंदिरों के भी दर्शन करना चाहते हैं या आस-पास अन्य जगहों पर घूमना चाहते हैं तो कम से 3 से 4 दिन का समय लेकर जाएं. (Photo Credit- Social Media)