खाली पड़े टेंट और वीरान पड़ा कुंभ नगर
महाकुंभ खत्म हो जाने के बाद प्रयागराज में सन्नाटा छा गया है. जहां पहले श्रद्धालुओं की भीड़ और भजन-कीर्तन की गूंज थी, वहां अब खाली टेंट और सन्नाटा पसरा है. लाखों लोगों के अस्थायी घर बन चुके टेंट, अब उखाड़े जा रहे हैं.



