कब है महाशिवरात्रि 2025?
हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि के दिन भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास रखकर विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं.






