महाशिवरात्रि 2025 कब है?
Maha Shivratri 2025: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. जो कि वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा. इस दिन देवो के देव महादेव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है और रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ माना गया है.