Mahalakshmi Rajyog 2026 People Of This Zodiac Sign Rajyog Will Start After Makar Sankranti And Get Lots Of Money 8260711
Mahalakshmi Rajyog 2026: मिट्टी को भी सोना बना देंगे इस राशि के लोग...मकर संक्रांति पर शुरू होगा इनका राजयोग
Makar Sankranti 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जनवरी में मकर राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बन रहा हे जो कि कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा.
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 18 जनवरी को मकर राशि में मंगल—चंद्रमा की युति बन रही है जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा.
People are also watching
2/7
शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन
महालक्ष्मी राजयोग कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगा. महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से इन राशियों को धन लाभ होगा, करियर व बिजनेस के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी. साथ ही घर में सुख-समृद्धि आएगी. आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत बदलेगा महालक्ष्मी राजयोग.
3/7
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा. इस राशि के लोगों को अचानक धन की प्राप्ति होगी और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. इसके अलावा सौभाग्य का भरपूर साथ मिलेगा.
4/7
तुला राशि
महालक्ष्मी राजयोग तुला राशि वालों के भी दिन बदल देगा. इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के बाद शुभ फल प्राप्त होंगे और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. इस राशि वालों को घर व बाहर हर जगह खुशनुमा माहौल मिलेगा. कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने का भी प्लान बन सकता है.
5/7
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के भी अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. महालक्ष्मी राजयोग के दौरान इस राशि के लोग जो भी काम करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. घर व वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं.
6/7
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ होने वाला है. इस राशि के लोग जिस काम में हाथ डालेंगे, इन्हें सफलता मिलेगी. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और फिजूलखर्च भी पहले से कम होगा.
7/7
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.