Maharashtra Mysterious Lonar Lake Mystery Submerged Ancient Temples Water Level Rise Without Rain Scientific Facts India 8250757
भारत की वो रहस्यमयी झील... जो एक-एक कर निगल रही प्रचीन मंदिर! वैज्ञानिकों को भी नहीं पता है इसका राज
भारत में एक ऐसी रहस्यमयी झील है, जो अपनी अजीब एक्टिविटी को लेकर दुनियाभर में चर्चा में रहती है. इस झील का राज ऐसा है कि वैज्ञानिक भी कई सालों से इसपर रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे हैं.
हम जिस झील के बारे में बात कर रहे हैं, वो महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित है. इसका नाम लोनर झील (Lonar Lake) है, जो दुनिया की सबसे रहस्यमयी और वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ा रिसर्च का केंद्र है.
People are also watching
2/7
बदलता रहता है झील के पानी का रंग
आपको जानकर हैरानी होगी कि अस झील के पानी का रंग बदलता रहता है. रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के पानी का रंग कभी हरी, कभी गुलाबी और कभी लाल और कभी समुद्री हरा हो जाता है, जिसको लेकर ये झील और चर्चा में आ जाती है. वैज्ञानिक बताते हैं कि इसके पीछे Halobacteria जैसे सूक्ष्म जीव हैं. यहां नमक-प्रेमी सूक्ष्मजीव भी पाए जाते हैं, जो उच्च तापमान और क्षारीय जल में पनपते हैं.
3/7
पानी का बढ़ता लेवल बन रहा परेशानी की वजह
रिपोर्ट के मुातबिक, अभी यहां एक बड़ी समस्या आ गई है. पिछले 3 महीनों में यहां का पानी का लेवल लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जिससे आसपास मौजूद कई प्रीचन मंदिर डूबे दिखाई पड़ रहे हैं. स्थानीय लोगों इस घटना को लेकर हैरान है, क्योंकि उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ होते नहीं देखा था.
4/7
आखिर कैसे पड़ा इस झील का ऐसा नाम?
वैज्ञानिकों के अनुसार मून क्रेटर ऑफ इंडिया कही जाने वाली लोनार झील का निर्माणकरीब 5 लाख 70 हजार साल पहले एक विशाल उल्कापिंड के धरती से टकराने के कारण हुआ था. टक्कर का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि धरती में लगभग 1.8 किलोमीटर व्यास और 150 मीटर गहराई का गड्ढा बन गया. यही गड्ढा समय के साथ भरकर लोनार झील के रूप में बदल गया.
5/7
मंदिर में कभी नहीं हुआ ऐसा कुछ
यहां मौजूद कमलजादेवी मंदिर में भी 15 फीट से ज्यादा पानी भर चुका है. यहां आज तक इतिहास में कभी सीढ़ियों तक पानी नहीं पहुंचा था, लेकिन अब गर्भगृह तक पानी पहुंचने वाला है. साथ ही सैकड़ों साल पुराने कई मंदिर भी पानी में डूबे हैं और मंदिरों तक पहुंचने वाले रास्ते भी जलमग्म हैं
6/7
सबसे चौंकाने वाली बात
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील में पानी का सिर्फ एक सोर्स है, जो कि बारिश है. लेकिन इस झील में पिछले कई महीनों से बिना बारिश के पोनी का स्तर बढ़ता जा रहा है. बारिश के अलावा कोई और सोर्स नहीं है.
7/7
चांद और मंगल से गहरा क्नेक्शन
लोनार लेक में जैव विविधता है. यहां मुश्किल हालातों में भी जीवन है. वैज्ञानिक यहां मौजूद जीवों का अध्ययन अंतरिक्ष अनुसंधान के साथ ही चंद्रमा और मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना समझने के लिए कर रहे हैं. NASA और कई अंतर्राष्ट्रीय स्पेस एजेंसियों ने भी इस झील पर अध्ययन किया है. उनका मकसद यह जानना है कि अगर पृथ्वी पर ऐसे कठोर वातावरण में जीवन मौजूद हो सकता है तो दूसरे ग्रहों, जैसे मंगल या चंद्रमा पर भी माइक्रोबियल लाइफ संभव हो सकता है? (Image: X/AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.