आज पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था.
People are also watching
2/6
Mahashivratri sand art
महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के भक्त उपवास रखते हैं. इस दिन लोग शिव मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा आराधना करते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. महाशिवरात्रि हिंदुओं के कुछ सबसे पवित्र त्यौहारों में एक है.
3/6
Lord shiva
योगियों और सन्यासियों के मुताबिक यह वह रात्रि है जब लंबी साधना के बाद आदियोगी कहे जानेवाले शिव को योग की उच्चतम उपलब्धियां हासिल हुई थीं. एक पौराणिक कथा के अनुसार आज के दिन सृष्टि का आरम्भ भगवान शिव के रूप अग्निलिंग के उदय के साथ हुआ था.
4/6
Lord Shiv Sand Art
महाशिवरात्रि के संबंध में सबसे प्रचलित मान्यता यह है कि यह शिव और पार्वती के विवाह और मिलन की रात है. लेकिन जिस तरह महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसे देखते हुए शिव मंदिरों में ऑनलाइन दर्शनों की व्यवस्था की गई है.
5/6
Lord Shiv Sand Art mumbai
तस्वीरे मुंबई के जुहू बीच से, समुद्री रेत का इस्तेमाल करते हुए, सैंड आर्टिस्ट लक्ष्मी गौड़ ने शिव जी की मनमोहक प्रतिमा बनाई है.भगवान शिव के प्रतिमा के साथ ही देश भर के 12 ज्योतिर्लिंगों को यहां रेत के इस्तेमाल से बनाया गया है.
6/6
Mahashivratri sand art juhu beach
लक्ष्मी गौड़ यह काम पिछले 12 साल से कर रही हैं. लक्ष्मी का कहना है कि, भगवान शिव से यही प्रार्थना है कि, कोरोना काल जल्द से जल्द खत्म हो. और एक बार फिर से जिंदगी पटरी पर पहले की तरह लौट आए.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.