महाशिवरात्रि के दिन बदलेगी किस्मत
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने से जातकों के सभी दुख—दर्द दूर हो जाते हैं, साथ सफलता के रास्ते खुलते हैं. इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी और पंचांग के अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसे में घर में भोलेनाथ से जुड़ी कुछ चीजें ले आएं तो कभी सुख-समृद्धि व धन-दौलत की कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन चीजों को घर लाना शुभ होता है?