पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है ये त्योहार
भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. दान, पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान के इस महापर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्व है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तो इस त्योहार को खिचड़ी पर्व के नाम से ही पुकारा जाता है.