मलाइका अरोड़ा
Malaika Arora: We The People के मंच पर मलाइका ने समाज के डबल स्टैंडर्ड्स पर निशाना साधते हुए उम्र के फासले और रिलेशनशिप पर खुलकर अपने विचार रखें. मलाइका ने इस इवेंट में कहा कि आज अगर कोई मर्द डिवोर्स लेकर खुद से आधी उम्र की लड़की से शादी कर ले, तो लोग कहते हैं – वाह, क्या मर्द है! लेकिन औरत करे तो सवालों की बौछार हो जाती है. ये क्या कर रही है? इसका दिमाग ठीक तो है ना? उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं पर लगातार स्टीरियोटाइप्स थोपे जाते हैं, जबकि मर्दों को 'कूल' माना जाता है.