मंगलवार के दिन न करें ये काम
Mangalwar Puja Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी—देवता को समर्पित है और मंगलवार के दिन संकटमोचन हनुमान जी का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि बजरंगबली जब अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं उनके जीवन में आ रहे सभी कष्ट व परेशानियों को दूर कर देते हैं. वहीं अगर हनुमान जी नाराज हो जाएं तो जातकों को बनते काम भी बिगड़ जाते हैं और सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है. इसलिए मंगलवार के दिन ऐसा कोई काम न करें जिससे हनुमान जी नाराज हों. आइए जानते हैं मंगलवार के दिन कौन-से 5 काम नहीं करने चाहिए?