मनोज बाजपेयी की कहानी
Manoj Bajpayee: बिहार के चंपारन जिले के एक छोटे से गांव बेलवा से आने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी के लिए दिल्ली आना और यहां से मुंबई तक का सफर करना किसी फिल्मी स्क्रिप्ट के कम नहीं है. मनोज ने अपने घर में झूठ बोला कि वो दिल्ली UPSC की तैयारी करने जा रहे हैं लेकिन बात तो कुछ और ही थी, अभिनय का जुनून उन्हें यहां तक खींच लिया था. वो NSD में एडमिशन लेना चाहते थे. पीयूष पांडे की किताब 'कुछ पाने की जिद' में मनोज ने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र किया है.