Manoj Bajpayee Skips Dinner From Last 14 Years Know The Fitness Secret In Hindi 8201267
Manoj Bajpayee Fitness Secret: मनोज बाजपेई ने 14 सालों से एक दिन भी नहीं किया रात का भोजन! जानिए उनकी लाजवाब फिटनेस का राज
Manoj Bajpayee Fitness Routine: मनोज बाजपाई ने बताया कि उन्होंने पिछले 14 सालों से एक भी बार रात का खाना नहीं खाया है. ये तरीका उन्होंने अपने दादा जी से सीखा है. आइए जानते हैं उनका फिटनेस सीक्रेट.
मनोज बाजपेई की फिटनेस के चर्चे हर जगह रहते हैं. 56 साल की उम्र में भी मनोज अपने फिटनेस के लिए जाने जाते है. हालांकि, उन्होंने खुद अपनी फिटनेस के बारे में बताया है. आइए जानते हैं.
People are also watching
2/9
क्या है फिटनेस का राज?
मनोज बाजपेई ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने पिछले 14 साल से रात को खाना ही छोड़ दिया है. इससे उनकी बॉडी काफी अच्छी और स्वस्थ्य रहने लगी है. उन्होंने इस तरीके के कई सारे फायदे बताएं हैं.
3/9
दादाजी से मिली प्रेरणा
मनोज ने बताया कि उनको इसकी प्रेरणा अपने दादा जी से मिली. उनकी फिटनेस से प्रभावित मनोज ने उनका ईटिंग पैटर्न नोटिस किया और फॉलो करना शुरू कर दिया. इससे उनके शरीर को कई लाभ मिले.
4/9
वजन कंट्रोल करने में मिली मदद
रात में खाना छोड़ने से उनको कई सारे फायदे मिले. इससे उनका वजन कंट्रोल होने लगा. ये मनोज के लिए बड़ी उपलब्धि थी, जिसके बाद उन्होंने इस आदत को बरकरार रखा.
5/9
किचन ही हो जाती है बंद
उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि दोपहर 3 बजे के बाद किचन बंद हो जाता है. ये उनके घर का सख्त नियम है. वहीं डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि आखिरी मील जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी कर लें.
6/9
डिनर स्किप करने के फायदे
मनोज बताते हैं डिनर स्किप करने के कई सारे फायदे भी होते हैं. इससे आपके शरीर में कई सारी गंभीर बीमारियां पनपने से बचेंगी. आप पहले से ज्यादा हेल्दी रहने लगेंगे. क्योंकि यह आदत इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसी है.
7/9
मनोज को क्या मिले फायदे?
मनोज कहते हैं, 'मैं ज्यादा स्वस्थ महसूस करता हूं. एनर्जी लेवल हमेशा हाई रहता है.' हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारियां दूर रहती हैं. शुरुआत में भूख लगती थी, तो वे दो हेल्दी बिस्किट और पानी पीते. अब आदत हो गई.
8/9
रोज की डाइट कैसी है?
मनोज अपनी डेली डाइट में सिर्फ घर के खाने पर विश्वास रखते हैं. उन्हें देसी खाना पसंद है. इसके लिए वे ब्रेकफास्ट में दलिया, फल आदि. वहीं लंच में दाल, रोटी, सब्जी लेते हैं. इसके अलावा वे मीठा बहुत कम खाते हैं.
9/9
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.