हिल गई थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव
Treaty Of Wadgaon: भारत पर अंग्रेजों ने लगभग 200 साल तक राज किया. इस दौरान देश में अंग्रेजों से कई लड़ाइयां लड़ी गईं. इनमें से एक लड़ाई ऐसी थी, जिसकी चर्चा आज भी होती है. इस लड़ाई में मराठाओं ने अंग्रेजी सेना को करारी शिकस्त दी थी. सन 1779 में वडगांव की लड़ाई में मराठों ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की नींव हिलाकर हख दी थी. हालांकि यह जीत ज्यादा समय तक नहीं रही और अंग्रेजों ने बाद में संधि और उसकी शर्तों को तोड़ दिया.