मंगल (Mars) के यूटोपिया प्लैनिटिया इलाके में एक विशाल काला पैच लगातार फैलता नजर आ रहा है. पिछले 50 सालों में इसका आकार काफी बढ़ चुका है, जिसने वैज्ञानिकों को नई पहेली में डाल दिया है.
People are also watching
2/7
50 साल पुरानी और नई तस्वीरों का फर्क
पहली बार 1976 में वाइकिंग प्रोग्राम ने इस इलाके की तस्वीरें ली थीं. अब नई सैटेलाइट इमेज में यह काला क्षेत्र काफी आगे बढ़ चुका दिख रहा है, जिससे बदलाव साफ नजर आता है.
3/7
नई तस्वीरों ने बढ़ाई उत्सुकता
हाल ही में Mars Express ने जो तस्वीरें भेजी हैं, उनमें ये काला पैच और भी बड़ा नजर आ रहा है. वैज्ञानिक लगातार इन तस्वीरों का विश्लेषण कर रहे हैं.
4/7
NASA ज्वालामुखी राख का हो सकता है असरViking Mars photos
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह काला क्षेत्र प्राचीन ज्वालामुखी विस्फोटों से बनी राख और चट्टानों का परिणाम हो सकता है, जो समय के साथ फैल रही हैं और सतह पर बदलाव ला रही हैं.
5/7
मंगल की हवाएं भी जिम्मेदार?
Martian dust storms इस बदलाव का बड़ा कारण हो सकती हैं. तेज हवाएं सतह की धूल हटाकर नीचे छिपी काली परत को उजागर कर रही हैं, जिससे यह क्षेत्र फैलता दिखता है.
6/7
हर साल बढ़ रहा है दायरा
वैज्ञानिकों के अनुसार यह काला क्षेत्र हर साल कई किलोमीटर तक फैल रहा है. नई रिपोर्ट बताती है कि इसकी सीमा सैकड़ों किलोमीटर तक आगे बढ़ चुकी है, जो एक धीमी लेकिन लगातार प्रक्रिया है.
7/7
जमीन के नीचे छिपा है बर्फ का खजाना
वैज्ञानिकों का मानना है कि यूटोपिया प्लैनिटिया के नीचे बर्फ का बड़ा भंडार हो सकता है. अगर ये साबित होता है, तो भविष्य में यहां जीवन की संभावनाओं को लेकर बड़ी खोज हो सकती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.