Mayong Black Magic Village History Travel Destinations Mayong Village Of Black Magic Assam 8066183
भारत का ये गांव है 'काले जादू की राजधानी', बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी जानते हैं तरह-तरह के टोटके
भारत के असम राज्य में मोरीगांव जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर एक ऐसा गांव बसा हुआ है जिसे 'काले जादू की राजधानी' के नाम से जाना जाता है. इस गांव का बच्चा-बच्चा टोना-टोटका में माहिर है. आइए इस गांव के बारे में विस्तार से जानते है.
हम असम के मायोंग गांव की बात कर रहे हैं. इस ग्रामीण जगह का इतिहास काफी काला और भूतिया है.अगर आप किसी डरावनी या आसामन्य जगह पर जाने की सोच रहे हैं, तो असम की मायोंग जगह बेस्ट है
People are also watching
2/7
कैसे पड़ा गांव का नाम
कुछ लोगों का कहना है कि मायोंग संस्कृत भाषा से लिया गया है. इसका अर्थ होता है 'भ्रम'. गांव के अलग-अलग लोगों के मतों अनुसार इस जगह के नाम के पीछे कई रहस्य छुपे हुए हैं.
3/7
महाभारत से है संबंध
कहा जाता है कि घटोत्कच मायांग से कई जादुई शक्तियां प्राप्त करने के बाद महाभारत की लड़ाई में शामिल हुए थे. गांव वालों का कहना है कि काले जादू के अभ्यास के लिए कई लोग यहां के जंगलों में आते हैं.
4/7
निरंतर करते हैं अभ्यास
इस गांव की आधी से ज्यादा आबादी न केवल काले जादू को जानती है बल्कि उसका अभ्यास भी करती हैं. यहां के कुछ लोग भविष्य बताने का काम भी करती है.
5/7
बिना दवा के रोग सही
यहां तक कि वे बिना दवा के, काले जादू से लोगों को ठीक भी कर देते हैं. लोगों का मानना है कि यह शक्ति पीढ़ियों से चली आ रही है. उनका कहना है लोगों को रोगों से मुक्त कराने और कई तरह के काम करने में भूत प्रेत उनकी सहायता करते हैं.
6/7
टूरिस्ट प्लेस
अपने काले जादू के कारण मायोंग धीरे-धीरे टूरिस्ट प्लेस में तब्दील होता जा रहा है. अगर आप एडवेंचर प्रेमी हैं और इतिहास के शौक़ीन है या केवल जादू देखने के शौकीन हैं, तो आपको मायोंग जैसी जगह पर घूमने में बड़ी दिलचस्पी आएगी.
7/7
डिस्क्लेमर
यहां बताई गई बातें सामान्य और इंटरनेट के माध्यम से जुटाई गई जानकारी पर आधारित है. इसके संबंध में किसी भी तरह का दावा India.com नहीं करता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.