जर्मनी से MBBS की पढ़ाई
विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए जर्मनी अब एक बड़ा और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रहा है. हर साल हजारों भारतीय छात्र एमबीबीएस करने विदेश जाते हैं, लेकिन जिन देशों में शिक्षा की गुणवत्ता, सुरक्षा और खर्च तीनों का संतुलन हो, उनमें जर्मनी सबसे ऊपर है.