क्या आपको भी कंफ्यूज करता है मेडिक्लेम और हेल्थ इंश्योरेंस टर्म?
महंगाई के इस दौर में हेल्थ पॉलिसी या इंश्योरेंस लेना ऑप्शन नहीं, बल्कि जिंदगी की जरूरत बन चुका है. ऐसी पॉलिसी से मेडिकल इमरजेंसी के दौरान आपको और आपके परिवार को पैसों की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है. ज्यादातर प्राइवेट कंपनियां अपने एम्प्लॉयी को हेल्थकेयर फेसिलिटी देती हैं. कुछ कंपनियों में मेडिक्लेम होता है, तो कई कंपनियां हेल्थ इंश्योरेंस भी कराती हैं.