कौन हैं ये एक्ट्रेस?
हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, डांस और अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. 70 और 80 के दशक में ऐसी ही एक कलाकार थीं पद्मा खन्ना. वह न सिर्फ फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर रहीं, बल्कि टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में रानी कैकेयी के किरदार से घर-घर में पहचानी जाती थीं. दरअसल, Padma Khanna को बचपन से ही डांस का शौक था. उन्होंने कथक की ट्रैनिंग ली थी और कई स्टेज परफॉर्मेंस भी दी थी. उनकी प्रतिभा देखकर लोग अक्सर कहते थे कि वह फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना सकती हैं. लेकिन उस समय तक उनके लिए फिल्मों का रास्ता साफ नहीं था. फिर उनकी मुलाकात उस वक्त मशहूर अभिनेत्री Vyjayanthimala से हुई, जो खुद भी एक शानदार शास्त्रीय नृत्यांगना थीं.