Meet Life Partners Of Most Famous Katha Vachak In India Indresh Upadhyay To Paaniruddhacharya See List And Photos
इंद्रेश उपाध्याय से पुंडरीक महाराज तक शादीशुदा हैं देश के ये प्रसिद्ध कथावाचक, जानें क्या करती हैं इनकी पत्नियां
Famous Kathavachak Wife: देश में कई ऐसे प्रसिद्ध कथावाचक हैं जिनकी कथा, भक्ति और आध्यात्मिक प्रवचनों को सुनने के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं, ऐसे में आइए एक नजर उनकी पर्सनल लाइफ पर.
देश में कई ऐसे प्रसिद्ध कथावाचक हैं जिनकी कथा, भक्ति और आध्यात्मिक प्रवचनों को सुनने के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं, ऐसे में आइए एक नजर उनकी पर्सनल लाइफ पर औऱ आइए जानते हैं क्या करती हैं इनकी पत्नियां.
People are also watching
2/7
इंद्रेश उपाध्याय
हाल ही में 5 दिसंबर 2025 को इंद्रेश उपाध्याय जी ने हरियाणा की रहने वाली शिप्रा शर्मा से शादी कर ली है, उनकी पत्नी भगवान कृष्ण की बड़ी भक्त हैं. शिप्रा के पिता, पंडित हरेंद्र शर्मा, हरियाणा पुलिस में पूर्व डीएसपी (DSP) अधिकारी रह चुके हैं
3/7
पुंडरीक गोस्वामी
पुंडरीक महाराज (आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज) की पत्नी का नाम श्रीमती रेणुका पुंडरीक गोस्वामी है, जो स्वयं एक जानी-मानी हस्ती हैं; वह निमाई पाठशाला की संस्थापक हैं, ऑक्सफोर्ड से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री रखती हैं और एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं, जो बच्चों को वैदिक ज्ञान देती हैं और आध्यात्मिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं.
4/7
देवकीनंदन ठाकुर
देवकीनंदन ठाकुर महाराज जी की पत्नी का नाम अन्दामता देवी है और वो अपने पति के धार्मिक कार्यों में काफी सहयोग करती हैं.
5/7
अनिरुद्धाचार्य महाराज
अनिरुद्धाचार्य महाराज की पत्नी का नाम आरती तिवारी है, जिन्हें भक्त प्यार से 'गुरु मां' कहते हैं, और वे खुद एक भजन गायिका हैं, जो राधा-कृष्ण और श्रीराम के भजन गाती हैं, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं
6/7
पंडित प्रदीप मिश्रा
सिहोर वाले प्रदीप मिश्रा नाम से प्रसिद्ध पंडित जी, 'शिव महापुराण' कथा के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं. लाखों भक्त उनकी कथा सुनने आते हैं, उनकी पत्नी जब भी उनके साथ किसी अनुष्ठान में नजर आती हैं, वो घूंघट में ही रहती हैं.
7/7
आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी
ब्रज के प्रसिद्ध कथावाचक मृदुल कृष्ण शास्त्री के बेटे गौरव कृष्ण गोस्वामी भी प्रसिद्ध कथावाचक हैं. उनकी पत्नी का नाम वृंदा गोस्वामी है और वह मीडिया की लाइम लाइट से हमेशा दूर ही रहती हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.