तेलंगाना की राजनीति में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की एंट्री
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को कांग्रेस शासित तेलंगाना में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. हैदराबाद में 31 अक्टूबर की शाम को राज्यपाल ने अजहरुद्दीन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद थे और उन्होंने मंच पर अज़हरुद्दीन को गले लगाकर बधाई दी. अब राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि उन्हें इतनी जल्दी मंत्री क्यों बना दिया गया?

