मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन
भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, मैच फिक्सिंग को लेकर उनके ऊपर लगे आरोप पर एक मूवी 'अजहर' बन भी चुकी है. इस फिल्म में इमरान हाशमी ने क्रिकेटर का किरदार निभाया था. हालांकि आज हम यहां मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन की बात करने वाले हैं, जिनकी जिंदगी की कहानी पर भी एक फिल्म बन सकती है.






