Meet Nikhil Nanda Amitabh Bachchans Son In Law Who Runs A Rs 42141 Crore Company Know About His Life 8053004
अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा चलाते हैं 42141 करोड़ रुपये की कंपनी, जानें राज कपूर से है क्या रिश्ता
Amitabh Bachchan Son-In-Law Nikhil Nanda: निखिल नंदा का परिवार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ा हुआ है और वह प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया की बेटी श्वेता बच्चन के पति हैं.
निखिल नंदा ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल से प्राप्त की, उसके बाद उन्होंने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित व्हार्टन स्कूल से बिज़नेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है.
3/8
कपूर खानदान से क्या है रिश्ता
निखिल नंदा का परिवार बॉलीवुड के शाही खानदान से जुड़ा है. वह प्रतिष्ठित अभिनेता-निर्देशक राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के बेटे हैं और उनके मामाओं में ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर जैसे मशहूर अभिनेता शामिल हैं. वहीं उनके चचेरे भाइयों में करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और रणबीर कपूर जैसे प्रसिद्ध सितारे शामिल हैं.
4/8
लाइमलाइट से दूर रहना पसंद
राज कपूर के बेटी रितु नंदा निखिल नंदा की मां हैं, उनके पिता का नाम राजन नंदा है. हालांकि, वह भी बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. इसके साथ ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उनके ससुर हैं. यानी उनकी बेटी श्वेता निखिल नंदा की पत्नी है.
5/8
श्वेता संग कब हुई शादी
बता दें, श्वेता बच्चन की 1997 में निखिल नंदा संग शादी हुई थी. जब इन दोनों का रिश्ता तय हुआ था उस वक्त श्वेता बच्चन केवल 21 साल की थीं. दोनों के दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्या नंदा हैं.
6/8
एस्कॉर्ट ग्रुप के मालिक है निखिल नंदा
दरअसल निखिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप के मालिक हैं. जी हां, ये वो ही एस्कॉर्ट ग्रुप है, जिसका नाम है आप ट्रैक्टर और क्रेन और रोड रोलर्स पर देखते हैं.मौजूदा समय में वह एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं.साल 2018 में अपने पिता राजन नंदा के बाद पूरे कारोबार को संभाला और अब उसे आगे की ओर लेकर जा रहे हैं.
7/8
दो बच्चों के हैं माता-पिता
निखिल और श्वेता बच्चन नंदा दो बच्चों, नव्या नवेली नंदा और अगत्स्य नंदा के माता-पिता हैं. नव्या ने पॉडकास्टिंग में अपनी जगह बनाई है, जबकि अगत्स्य ने ज़ोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फ़िल्म द आर्चीज़ से अपना डेब्यू कर लिया है.
8/8
जानें कितनी है नेट वर्थ
निखिल नंदा ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी भूमिका के ज़रिए अपनी पहचान बनाई है. इस दिग्गज कंपनी ने 42,141 करोड़ रुपये का बाजार खड़ा किया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.