20 रुपये लीटर वाला फ्यूल क्या है?
देश में पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र सरकार मेथेनॉल (Methanol) को बढ़ावा दे रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि मेथेनॉल आने वाले समय में ट्रक, बस, ट्रैक्टर, जहाज और भारी मशीनों के लिए बड़ा विकल्प बन सकता है. खास बात यह है कि इसकी कीमत मात्र 20-22 प्रति लीटर होगी, जबकि कई राज्यों में डीजल 100 प्रति लीटर से ज्यादा बिक रहा है.





