आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शहर तेजी से धंस रहा है. जानिए जमीन के धंसने की सच्चाई, बाढ़ का खतरा और इस डूबते शहर की पूरी कहानी.
1/8
ये शहर धीरे-धीरे जमीन में धंस रहा
Mexico City - वो शहर बन चुका है, जहां कुछ इलाकों में हर साल कई सेंटीमीटर तक जमीन धंस रही है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह...
2/8
एक द्वीप पर बसा था ये शहर
ये शहर पुराने Tenochtitlan के खंडहरों पर बना है, जो कभी झील के बीच एक द्वीप पर बसा हुआ था.
3/8
जमीन के नीचे पानी से भरी नरम मिट्टी
16वीं सदी में स्पेनिश लोगों ने शहर को बढ़ाने के लिए झील का पानी निकाल दिया. इससे ऊपर तो जमीन बन गई, लेकिन नीचे पानी से भरी नरम मिट्टी (क्ले) है.
4/8
आबादी बढ़ने से पानी की जरूरत बढ़ी
जैसे-जैसे आबादी बढ़ी, पानी की मांग भी बढ़ती गई. इसके लिए सालों से जमीन के नीचे से पानी निकाला जा रहा है.
5/8
कहां से शुरू हुई असली दिक्कत
जब मिट्टी से पानी निकाला जाता है, तो वह सिकुड़ने लगती है. इसी वजह से जमीन नीचे बैठने लगती है, जिसे सबसिडेंस कहा जाता है.
6/8
इमारतें झुकी, सड़कों में दरारें...
कई जगह इमारतें झुक रही हैं, सड़कों में दरारें आ रही हैं. पाइपलाइन व ड्रेनेज सिस्टम को संभालना मुश्किल हो गया है.
7/8
बाढ़ का खतरा भी बढ़ा
क्योंकि यह इलाका पहले झील था, पानी यहां आकर जमा होता है. अब जब जमीन और नीचे जा रही है, तो बारिश के समय पानी निकालना और मुश्किल हो जाता है.
8/8
फिर भी चलता रहता है शहर
इस समस्या के बावजूद, Mexico City आज भी दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक है. सरकार पानी के सही इस्तेमाल और नुकसान कम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन समस्या बहुत बड़ी है. (Photo from Freepik, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.